ताजमहल पर निबंध 200 शब्दों में Essay on Tajmahal in 200 words

ताजमहल पर निबंध 200 शब्दों में

ताजमहल पर निबंध 200 शब्दों में Essay on Tajmahal in 200 words

यहाँ पर ताजमहल पर निबंध हिंदी (Essay on Tajmahal in hindi) भाषा में समझाया गया है, 

प्रस्तावना Introduction 

भारत एक ऐसा देश है जो सभी प्रकार से सम्पन्न है। चाहें वह भारत की भाषायी विविधता हों या सांस्कृतिक भारत ने सभी धर्मो की संस्कृति को अपनाया है,

जिनकी झलक आज भी भारत में देखने को मिलती है। जिसका एक जीता जागता उदाहरण है भारत के आगरा जिले में स्थित है, जिसे विश्व का सातवाँ अजूबा की संज्ञा प्राप्त है। ताजमहल भारत के राज्य उत्तर प्रदेश

के जिले आगरा में स्थित है, जो अपनी सुंदरता तथा कलाकृतियों के कारण सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है, यहाँ विश्व के कोने - कोने से  हजारों लोग इसकी सुंदरता तथा कला का लुत्फ़ उठाते है।

इसे भी पढ़े:- राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिनों की जानकारी

ताजमहल किसने बनवाया who built tajmahal 

ताजमहल का निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ ने 17 वीं शताब्दी में अपनी प्रिय रानी मुमताजमहल की याद में करवाया था, जो आगरा में यमुना नदी

के किनारे स्थित है। ताजमहल 20000 कारीगरों तथा 320 लाख रुपए की लागत के साथ लगभग 20 वर्ष में बनकर तैयार हुआ जिसके मुख्य वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी थे। 

ताजमहल में भारतीय, मुस्लिम, इस्लामिक तथा पारसी कलाकृतियों का अनूठा उदाहरण है, जिसे वर्ष 2007 में विश्व का सातवाँ अजूबा की संज्ञा प्राप्त हुई जबकि विश्व विरासत सूची में इसे 1983 में शामिल किया गया। 

ताजमहल का महत्व Importence of Tajmahal 

ताजमहल भारत की प्रमुख संस्कृतिक धरोहर है, जिसे शहंशाह शांहजहाँ और मुमताज की प्रेम की निशानी माना जाता है। यह इमारत सभी कलाकृतियों भारतीय, मुस्लिम, इस्लामिक तथा पारसी का मिश्रण है,

जो सबसे प्रमुख विशेषता है। इसके निर्माण में विभिन्न कीमती पथ्थरों तथा रत्नो का प्रयोग किया गया है। इतिहास के विद्वान,

वास्तुकार, कपड़े और गहनों के डिजाइनर, चित्रकार और फोटोग्राफर सब को इस प्रेम के स्मारक और खूबसूरत आश्चर्य के ऐतिहासिक मकबरे से प्रेरणा मिलती है। 

उपसंहार Conclusion 

ताजमहल भारत का प्रमुख ऐतिहासिक सांस्कृतिक तथा प्रेम की धरोहर है, जिसे सम्पूर्ण विश्व में प्रेम की निशानी के रूप में जाना जाता है, जो वर्तमान में भारत सरकार द्वारा संरक्षित है।

इसे भी पढ़े:-

  1. ताजमहल का रहस्य
  2. ताजमहल पर निबंध
  3. पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ